
पन्ना। ग्राम पिष्टा के मजरा देवपुर में 10 वर्षीय मयंक अहिरवार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह अपने खेत के पास छोटे बच्चे संग खेल रहा था, तभी फिसलकर कुएं में गिर गया। साथी बच्चे ने घर जाकर सूचना दी, परिजन पहुंचे तो वह डूब चुका था। ग्रामीणों ने शव निकाला, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
