एमडी ड्रग्स केस के दो 10-10 हजार के इनामी आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार रुपए के दो इनामी आरोपियों को मंदसौर से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी. मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन मिलने पर टीम ने मंदसौर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर इंदौर ले आई.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पहले खालिद हुसैन और नदीम खान को करीब 151 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान शाहिद पिता युसूफ खान और महफूज पिता मुबारिक खान की संलिप्तता भी सामने आई, लेकिन दोनों गिरफ्तारी से बचते हुए फरार हो गए थे. इसके बाद इंदौर पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. क्राइम ब्रांच लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी. हाल ही में सूचना मिली कि दोनों आरोपी मंदसौर में छिपे हुए हैं. इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार शाहिद मंडी में मजदूरी करता है, जबकि महफूज पेशे से चालक है.

करीब पौने तीन करोड़ की जप्ती

वर्ष 2026 में अब तक इंदौर क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के 46 प्रकरणों में 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 22.613 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 24.838 किलोग्राम गांजा, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 2.72 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं.

डीसीपी क्राईम, राजेश कुमार त्रिपाठी

Next Post

बीईओ दफ्तर में रिश्वत लेते वीडियों वायरल

Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली । विकासखंड शिक्षा कार्यालय बैढ़न का एक वीडियों वायरल हो रहा है। वीडियों में एक लिपिक एक कथित विद्यालय के संचालक से रिश्वत ले रहा है। वीडियों कितने दिनों पुराना है और रिश्वत देने वाला कौन है? इसका पता नही चल पाया है, लेकिन दावा किया जा रहा है […]

You May Like