पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच की उठी मांग

सिंगरौली/सरई: स्थानीय जनपद पंचायत के अंतर्गत कठदहा ग्राम पंचायत के अंधेरिया गाँव में लगभग 15 लाख की लागत से पुल बन रहा है, उसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की निगरानी और मानकों के पालन की पुष्टि के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण आवश्यक है।

उनका आग्रह है कि शासन-प्रशासन निर्माण स्थल पर पहुंचकर सामग्री और कार्यप्रणाली की जांच करे, ताकि पुल मजबूत और सुरक्षित तैयार हो सके।ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई है कि निरीक्षण के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।

Next Post

पीओके को लेकर युद्ध हो तो महाभारत की तरह 18 दिन में जय और क्षय हो

Fri Nov 21 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध हो तो महाभारत की तरह हो, 18 दिन में जय और क्षय हो। सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर भेंट कर आशीर्वाद दिया। आध्यात्मिक संत […]

You May Like