ग्वालियर: ग्वालियर पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध हो तो महाभारत की तरह हो, 18 दिन में जय और क्षय हो। सद्गुरु श्री ऋतेश्वर महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर भेंट कर आशीर्वाद दिया। आध्यात्मिक संत श्री ऋतेश्वर महाराज, श्री आनंदम धाम पीठ वृंदावन की श्रीमती किरण सिंह तोमर, देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने अगवानी की।
उपस्थित भक्त गणो ने पुष्प वर्षा एंव फुल मालाओ से स्वागत कर अभिनंदन किया। महाराज का स्वागत कर अभिनंदन करने बालों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, वेदप्रकाश शिवहरे, विवेक शर्मा, सोनू मंगल, पंकज पाठक, यश शर्मा, मोनू कंसाना,गोल्डी सिंह तोमर मुरैना , सत्येंद्र गुर्जर, अमरीश शर्मा, रोहित शर्मा, आशीष सिंह आदि प्रमुख थे।
