
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर शहर भर में विभिन्न मानकों के आधार पर लगातार कार्य किया जा रहा है ।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का सर्वे देश भर में प्रारंभ होने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशन में ग्वालियर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है । इसी के तहत शहर में सडक के किनारे खाली दीवालों पर आकर्षित पेंटिंग विभिन्न स्थानों पर अलग थीम पर बनाई जा रही हैं। राजस्थानी थीम पर बनी वॉल पेंटिंग आमजन को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
