रीवा में बैग काटकर 2 लाख निकाले

बस में चढ़ते समय बुजुर्ग के पीछे सटकर खड़ा था चोर, धान बेचकर कमाए थे पैसे

नवभारत न्यूज

रीवा, 21 जनवरी, रीवा जिले में यूनियन बैंक जवा से एक वृद्ध सोमवार को रुपए निकालकर घर लौट रहा था. इस दौरान एक चोर ने बैंक और बस स्टैंड के बीच में वृद्ध के बैग में रखे 2 लाख रुपए ब्लेड से काटकर चोरी कर लिए. घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया.

चोर ने भीड़ के बीच इतनी सफाई से चोरी की कि भनक नहीं लग पाई, चोर ने बैग को काटा. इसके बाद बस में चढऩे के लिए खड़े बुजुर्ग के ठीक पीछे खड़ा रहा. इस तरह 3 बार में पूरे के पूरे दो लाख रुपए निकाल लिए. जवा थाना प्रभारी ने बताया कि 57 साल के चंद्रभान सिंह रिमारी थाना के रहने वाले हैं. वे सोमवार को खरीदी केंद्र में बिक्री की गई धान का पैसा निकालने बैंक गए थे. उन्होंने 2 लाख रुपए निकाले और एक झोले में डाल लिए. इसी बीच चोर ने उनके झोले को काट कर झोले में रखे 2 लाख रुपए पार कर दिए. जब फरियादी बस में चढ़ गया और झोले को देखा तो झोले में रुपए नहीं थे. वृद्ध की सूचना पर जवा पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद चंद्रभान सिंह ने जवा थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने 173 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

आज शादी में शामिल होंगे सीएम-सिंधिया समेत कई बड़े नेता, रोका जाएगा ट्रैफिक

Tue Jan 21 , 2025
ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आज मंगलवार की रात्रि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित डेढ़ दर्जन वीवीआइपी आ रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विमानतल से […]

You May Like