आज शादी में शामिल होंगे सीएम-सिंधिया समेत कई बड़े नेता, रोका जाएगा ट्रैफिक

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आज मंगलवार की रात्रि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित डेढ़ दर्जन वीवीआइपी आ रहे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विमानतल से लक्ष्मणगढ़ हाइवे के रास्ते झांसी रोड स्थित विवाह स्थल पर पहुंचेंगे। उनके विमानतल पर पहुंचने से कुछ देर पहले निरावली और सिकरौदा हाइवे पर यातायात रोका जाएगा।

ट्रेन से आएंगे कई मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके , उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रभारी डा. महेन्द्र सिंह, प्रदेश के उच्च और तकनीकि शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पशुपालन और डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लाखन सिंह पटेल, राज्यमंत्री पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह, सामाजिक न्यायमंत्री नारायण सिंह कुशवाह, नगरीय विकास और आवास मंत्री प्रतिमा बागरी ट्रेन से ग्वालियर आएंगी।

डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से आएंगे

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान, मत्स्य विकास मंत्री नारायण सिंह पंवार सडक़ मार्ग से आएंगे।

Next Post

वृद्धजनों ने चम्मच एवं चेयररेस खेलकर किया एंजाय

Tue Jan 21 , 2025
*माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ* ग्वालियर। आनंद उत्सव 2025 अंतर्गत आज माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन कर उनको आनंद की अनुभूति कराई कराई गई। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। आनंद उत्सव का शुभारंभ […]

You May Like