
*माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में पारंपरिक खेलों का आयोजन हुआ*
ग्वालियर। आनंद उत्सव 2025 अंतर्गत आज माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन कर उनको आनंद की अनुभूति कराई कराई गई। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। आनंद उत्सव का शुभारंभ सभी वृद्धजनों के परिचय के साथ हुआ और सभी वृद्ध जनों ने भजन सुनाकर सभी को आनंदमय कर दिया।
माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों में चेयर रेस कराई। सभी वृद्ध महिलाओं ने आनंद के साथ चेयर रेस खेली और कहा कि आज बचपन के दिन लौट आये। चेयररेस खेलकर बहुत ही आनंद की अनुभूति की। जिसमें प्रथम मधु राजपूत, द्वितीय लेखराज यादव एवं तृतीय स्थान पर प्रकाश चन्द्र व्यास रहे।इसके बाद आश्रम में ही वृद्ध महिलाओं की चम्मच रेस कराई गई। जिसमें बडी ही उत्साह के साथ वृद्ध महिलाओं ने भाग लिया और खेल भावना का परिचय देते हुए आनंद के साथ चम्मच रेस खेली। जिसमें प्रथम सुशीला देवी पाल, द्वितीय शशी एवं तृतीय गार्गी गंगवार रहीं। कार्यक्रम में बाल निकेतन के सचिव नूतन श्रीवास्तव, उपायुक्त उत्तम जखेनिया, आनंद विभाग के हेमंत त्रिवेदी, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव, एनयूएलएम के वेद सिंह राजपूत, दीपक झा उपस्थित थे।
