
सोयतकलां। नगर की एक 20 वर्षीय युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने शनिवार को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि सोयतकलां निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान झालावाड़ अस्पताल से युवती की मौत की जानकारी प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही सोयत पुलिस रविवार को झालावाड़ पहुंची, जहां मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
