दंपति को घसीट कर थाने ले जाने वाले टीआई को हटाया

 

जबलपुर। मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह और उनके स्टाफ की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह पति-पत्नी को घसीटते हुए थाने ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले की जांच सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा को सौंपी गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

विदित हो कि प्रतापपुर निवासी भोलू अनंतराम पत्नी और बच्चे के साथ गत दिवस खरीदी करने बाजार गया था उसने सडक़ पर बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान यातायात व्यवस्था बनाने मझगवां थाना प्रभारी धन्नू सिंह स्टाफ के साथ पहुंचे और चालानी कार्रवाई करने लगे। जिसका बाइक चालक ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और बाइक चालक के बीच विवाद बढ़ गया झूमाझपटी हुई। इसके बाद भोलू और उसकी पत्नी दोनोंको घसीटते हुए थाने ले जाया गया। था जसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर धरना दिया, इसके साथ ही थाना प्रभारी को हटाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में किया भूमिपूजन

Tue May 13 , 2025
  जबलपुर,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बरगी हिल्स स्थित सांदीपनि विद्यालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंद्र के दरबार को भी भेड़ाघाट की सुंदरता चुनौती देती है। जबलपुर केवल प्राकृतिक ही नहीं, ऐतिहासिक दृष्टि से […]

You May Like