ठग ने खाते से उड़ाए 65 हजार

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत गौतम नगर महाराजपुर निवासी एक महिला के खाते से ठग ने 65 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अंजना पति रामगोपाल साहू 28 साल निवासी गौतम नगर महराजपुर थाना अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका कैनरा बैंक शाखा महराजपुर और बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा तिलहरी में बैंक खाता है।

दोनों बैंक खातों में उसका मोबाइल नंबर लिंक है। उसकें कैनरा बैंक से अलग अलग ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जो अलग अलग ट्रांजेक्शन से करीब 60,000 रूपये किसी अज्ञात के खाते में ट्रांसफर हो गये, पुन: बैंक आफ महाराष्ट्र के खाता से 5000 रूपये ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। पति रामगोपाल साहू को लेकर दोनो बैंक गये जहां बैंक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपके खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 65000 रूपये दो अलग अलग खातों से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांजेक्शन किया गया है।

Next Post

नकली आभूषण गिरवी रख जालसाज लेने वाला था गोल्ड लोन

Fri May 23 , 2025
जबलपुर: एसबीआई चौक विजयनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में नकली आभूषण गिरवी रखकर जालसाज गोल्ड लोने वाला था। बैंक प्रबंधन ने जब आभूषण की जांच की तो हेराफेरी सामने आई। जिसके बाद विजय नगर पुलिस ने एफआईआर दज कर ली.पुलिस के मुताबिक विक्रम सिंह चौहान पिता व्ही एस चौहान 41 वर्ष […]

You May Like