मॉस्को, 24 नवंबर (वार्ता) पोक्रोव्स्क के ज्यादातर हिस्सों पर रूसी सेना ने नियंत्रण कर लिया है और यूक्रेनी सैनिक वहां घिर गये हैं। यूक्रेनी सैनिकों को वहां भारी नुकसान हो रहा है। डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (डीपीएस) प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। श्री पुशिलिन ने रोसिया 24 ब्रॉडकास्टर को बताया, ”पोक्रोव्स्क की तरफ दुश्मन को कुचलने की कोशिशें जारी हैं। दुश्मन घिरे हुए हैं और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।”
डीपीएस प्रमुख ने कहा कि रूसी सेना पोक्रोव्स्क के साथ-साथ दिमित्रोव (मिरनोहराद) इलाके को तेजी से आजाद कराने के लिए एक और दिशा से आगे बढ़ रही है।
श्री पुशिलिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना सेंट्रल कोंस्टेंटिनोव्का से पीछे हटते समय अपने सुरक्षा उपकरणों और घायल लोगों को छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने कोंस्टांटिनोव्का के दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

