कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का क्षेत्रीय शिविर आयोजित

कटनी/बाकल: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर क्षेत्र द्वारा कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कटनी में क्षेत्र स्तरीय कृषि ऋण आउटरीच शिविर एवं ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन 14 नवंबर को होटल अरिंदम सहित जिले की सभी शाखाओं में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य कृषि और उससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा लाभार्थियों को उपलब्ध ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने सेंट कोल्ड स्टोरेज योजना, सेंट फूड प्रोसेसिंग योजना, पोल्ट्री फॉर्मिंग, पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना), किसान क्रेडिट कार्ड, किसान साथी, संबद्ध कृषि वित्त तथा कृषि बुनियादी वित्त जैसी प्रमुख योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय से डीजीएम रोहित कुमार तथा क्षेत्रीय प्रमुख जबलपुर अविनाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों और उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया यह आयोजन ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय पहुंच और बैंकिंग सेवाओं को सुगम बनाने की दिशा में संस्था की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैंक ने ग्राहकों को आकर्षक और सरल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दोहराया।

Next Post

17 नवम्बर से होंगे केमेस्ट्री के पदों के लिए इंटरव्यू

Sat Nov 15 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 के अधिकांश विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। हाल ही में आयोग ने केमेस्ट्री विषय के 199 पदों का परिणाम भी घोषित किया है। जिसके बाद अब कुछ ही विषयोपन के परिणाम आने बाकी हैं. वहीँ जानकारी […]

You May Like