तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत

टीकमगढ़। जिले के अस्तौन क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां सिद्ध सागर तालाब में एक नावालिग नहाने के दौरान डूबने लगा तो वहां आस-पास मौजूद तीन नावालिग बच्चे अचानक तालाब में कूदे और उसे बचाने का प्रयास किया जहां तीनों नावालिग अपनी जिंदगी से हार गए जबकि जिस नावालिग को बचाने यह कू दे थे उसे सकुशल बचा लिया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खबर लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पीएम के लिए भेजा । पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए है। पुलिस मामले की विवेचना करने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अस्तोन की पुलिस चौकी के समीप सिद्ध सागर तालाब में एक 13 वर्षीय देव नहा रहा था जैसे ही वह डूवने लगा तो वहां मौजूद तीनों मासूम प्रिंस अहिरवार 11, दीपेश अहिरवार 10 और राज अहिरवार 12 उसे बचाने लिए तालाब में कूद पड़े जिसमें उन्होनें देव को तो बचा लिया लेकिन उन तीनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीनों के शव ग्रामीणों ने तालाब के पानी में उतराते हुए देखा और इसकी खबर मासूमों के परिजनों को दी गई।

Next Post

भोपाल वुल्व्स ने रॉयल निमार ईगल्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना सफर खत्म किया

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर,11 जून (वार्ता) भोपाल वुल्व्स ने इंदौर के डेली कॉलेज में रॉयल निमार ईगल्स पर 6 विकेट से जीत के साथ आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) T20 सिंधिया कप 2026 में अपनी महिला प्रतियोगिता का समापन किया। भोपाल वुल्व्स के खिलाफ रॉयल निमार ईगल्स की टीम अपने 20 […]

You May Like