खदान में नहाने गए दोनों लापता लड़कों के शव मिले

श्योपुर। श्योपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी से भरी खदान में नहाने गए दो लड़के डूब गए। इनके शवों को खदान में से निकाल लिया गया है। दोनों की उम्र 17 साल बताई जा रही है। यह घटना जिले के विजयपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के चंदेली गांव में हुई है।

विजयपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि लड़के नहा रहे थे जब उनमें से एक गहरे पानी में फिसल गया। दूसरे लड़के ने अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई,लेकिन दोनों डूब गए। शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लड़कों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया, और छह घंटे के ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों निखिल गौड़ और हितेंद्र जादौन इकलोद गांव के निवासी थे और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Post

दिल्ली में लोगों को नयी सरकार से बहुत अधिक अपेक्षाएं : बिरला

Tue Mar 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को दिल्ली विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों से इसे आदर्श विधान सभा बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि नयी सरकार से लोगों को बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं। श्री बिरला ने आज दिल्ली विधान सभा परिसर में दिल्ली विधान […]

You May Like