कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकम्प के झटके

कोलकाता, 25फरवरी (वार्ता) बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह तेज भूकंप आया। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी इस भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6:10 बजे आया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और कोलकाता में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था।

एनसीएस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था।

गत 17 फ़रवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Next Post

शराब बेचते दो तस्कर पकड़ाए

Tue Feb 25 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन के सामने  मड़ई मैदान और व्हीकल फैक्ट्री गेट नम्बर 6 के पास पुलिस ने दबिश देकर शराब बेचते दो तस्करों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से  601 पाव देशी शराब एवं स्कूटी जप्त की गई।पुलिस ने बताया कि शराब बेचने ग्राहकों का इंतजार […]

You May Like