
सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का भव्य शुभारंभ कल 3 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे मशाल जुलूश के बाद छत्रसाल स्टेडियम में होगा।
विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के बीच विजेता ट्राफी का अनावरण मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन द्वारा किया जायेगा। सीधी चैलेंज कप टूर्नामेंट स्पोर्टस समिति सीधी अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का आयोजन 3 जनवरी को भव्य शुभारंभ के साथ होना है। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के शुभारंभ हेतु 3 बजे मशाल जलाकर शहर के प्रमुख मार्ग से जुलूश निकल कर छत्रसाल स्टेडियम पहुंचेगा। जहां मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलन तथा ध्वजारोहण कर विजेता ट्राफी का अनावरण किया जायेगा। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।
बतातें चलें कि सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में प्रमुख रूप से मालदीप, मुंबई, जम्मू एंड कश्मीर, हैदराबाद, सीधी, दिल्ली, रांची, उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेगीं। सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के भव्य शुभारंभ के साथ ही टूर्नामेंट के लिये बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई है। जिसमें बाहर से आने वाले खिलाडिय़ों के ठहरने के लिये व्यवस्थाएं और बेहतर बनाई गई है। साथ ही टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने के लिये स्टेडियम में पहुंचने वाले दर्शकों के मनोरंजन का भी काफी ध्यान रखा गया है। जिससे दर्शक लगातार मैच का लुत्फ उठा सके। सीधी चैलेंज कप के आयोजक डॉ.अनूप मिश्रा ने टूर्नामेंट को वृहद और अंतरराष्ट्रीय के साथ रोमांचक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिससे क्रिकेट के इस महाकुंभ के रण में अपने जौहर दिखाने के लिए उतरने वाली टीमों के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन होता रहे।
पूल एवं पूल बी में शामिल टीमें
अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एवं ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में पूल ए एवं पूल बी में टीमों को विभक्त किया गया है। पूल ए में एमसीसी मुंबई, सीधी 11, रॉक मेंस रांची, एनएनएस भदोही उ.प्र. शामिल हैं। वहीं पूल बी में जम्मू एण्ड कश्मीर, एलबीएस दिल्ली, राजूस क्रिकेट क्लब हैदराबाद, मालदीव क्रिकेट बोर्ड शामिल हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 4 जनवरी को होगा।
इन्हें मिली फ्रेंचाइजी
सीधी 11- इंजीनियर आरबी सिंह टाटा कॉलेज सीधी, एमसीसी मुंबई- विनय सिंह अपना फिलिंग स्टेशन सीधी, मालदीप क्रिकेट बोर्ड- के.डी.सिंह केडी कांस्ट्रक्शन, रॉक मेंस रांची- नीरज शर्मा कमला कॉलेज सीधी, राजूस अकादमी हैदराबाद- हरपाल सिंह, एलबीएस दिल्ली- रहीश चौहान भूमि एसोसिएट, एनएनएस भदोही उत्तरप्रदेश- कुशाग्रपति त्रिपाठीए समय प्रेस, जम्मू एवं कश्मीर- अनिल सिंह ददरी को फ्रेंचाइजी वितरित की गई है।
