सीधी को सीवेज सिस्टम की दरकार,गलियों और सड़कों पर बारिश में बहता है गंदा पानी

सीधी। शहर में सीवेज सिस्टम के अभाव का दंश बरसात में विकराल हो जाता है। शहर में बनी बेतरतीब आधी-अधूरी कचरे से पटी नालियों का पानी बरसात में सडक़ और लोगों के घरों में घुसता है। पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था के अभाव के चलते बीच-बाजार हल्की बारिश में पानी का भराव हो जाता है।

सीधी में बरसात के मौसम में पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे अक्सर जल भराव की समस्या होती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या शहर के बुनियादी ढांचे और अपर्याप्त जल निकासी प्रणालियों के कारण होती है। जिला मुख्यालय सीधी में सीवेज सिस्टम के निर्माण की मांग लम्बे अर्से से हो रही है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सीवेज स्कीम को साकार कराने के लिये आश्वासन लगातार दिया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर सीधी शहर के लिये सीवेज स्कीम मंजूर करने में लगातार हीला-हवाली की जा रही है। नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा दो वर्ष पूर्व शहर में सीवेज स्कीम के लिये करीब 62 करोड़ का डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिये भोपाल भेजा गया था। विडम्बना यह है कि सीधी शहर की जनसंख्या एक लाख से कम होने के कारण उक्त डीपीआर को स्वीकृति नहीं मिल सकी। वर्तमान में सीधी शहर की आबादी करीब 75 हजार मानी जा रही है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद सीधी के सीमा विस्तार में समीपी 23 गांव भी सम्मिलित होने हैं। जिसको मिलाकर शहर की जनसंख्या एक लाख से ऊपर हो जायेगी। इस वजह से शहर में सीवेज स्कीम को मंजूरी मिलना काफी आवश्यक है। सीवेज स्कीम के काम को पूर्ण करने में भी लम्बा समय लगेगा। तब तक मेंं नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की जो फाइल मंजूरी के लिये भोपाल में दो वर्षों से लटकी हुई है उसकी स्वीकृति भी मिल जायेगी। इस वजह से शहरवासियों द्वारा सीवेज स्कीम की मांग की जा रही है। जिसको दृष्टिगत रखते हुये सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री को सीधी आगमन के दौरान ही सीवेज स्कीम के प्रस्ताव को दिया गया है।

Next Post

स्कूल वाहनों की सघन जांच: 16 वाहन चालकों पर कार्रवाई, समन शुल्क वसूला

Tue Jun 24 , 2025
आलीराजपुर । स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान नगर क्षेत्र की स्कूल बसों, वैनों और ऑटो रिक्शा की वैधता, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, ड्राइवर लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, […]

You May Like