स्कूल वाहनों की सघन जांच: 16 वाहन चालकों पर कार्रवाई, समन शुल्क वसूला

आलीराजपुर । स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान नगर क्षेत्र की स्कूल बसों, वैनों और ऑटो रिक्शा की वैधता, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, ड्राइवर लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे और क्षमता अनुसार बच्चों की संख्या जैसे बिंदुओं की जांच की गई।

अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 16 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ₹14,000 का समन शुल्क वसूला गया। इनमें से एक वाहन में अधिक बच्चों को बैठाया गया, एक बीमा रहित था, दो बिना पीयूसी के थे और 12 अन्य ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन किया। पूर्व में भी वाहन चालकों को परेड ग्राउंड में यातायात नियमों की जानकारी दी गई थी।

Next Post

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सिंग्रामपुर में माल्यार्पण 

Tue Jun 24 , 2025
दमोह.गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी राजधानी रही दमोह जिले के सिंग्रामपुर में स्थानीय विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी व सांसद राहुल सिंह ने पहुंच कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात मंचीय के कार्यक्रम का आयोजन हुआ.मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम […]

You May Like

मनोरंजन