गुटबाजी-घमासान के बीच रत्नेश सोनकर बने भाजपा नगर अध्यक्ष

सुबह से मची रही खलबली, अचानक बदले समीकरण

जबलपुर: गुटबाजी के तूफान, शक्ति प्रदर्शन के घमासान के बीच शहर को अंतत: मंगलवार भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नाम फाइनल हो गया और उनके नाम पर मुहर लग गई। दरअसल बुधवार को भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के नाम पर मुहर लगने के बाद  नगर अध्यक्ष कौन होगा, किसके सिर ताज सजेगा इसको लेकर राजनीति में खलबली बढ़ गई थी। इस बीच सुबह-सुबह अचानक समीकरण बदले। भाजपा नगर अध्यक्ष की रेस में नया नाम रत्नेश सोनकर जुड़ा।

रायशुमारी के बाद नाम घोषणा में हो रहे विलम्ब के बाद रत्नेश सोनकर के नाम पर मुहर लग गई।  श्री रत्नेश सोनकर वर्तमान में जिला महामंत्री जबलपुर नगर के दायित्व  पर थे। इसके पूर्व राधकृष्णन वार्ड से पार्षद और एमआईसी सदस्य रहे है। उनके भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।  विदित हो कि जिले में दो कद्दावर नेताओं ने पूरा जोर लगा  था कि अध्यक्ष उनका करीबी हो। दोनों दिग्गजों में से अब किसकी कितनी चली इसको लेकर भी राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई हैं।

Next Post

चायनीज मांझा बेचने पर प्रकरण दर्ज

Wed Jan 15 , 2025
जबलपुर: शंकर चौक में  प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने पर दुकान संचालक के खिलाफ अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शंकर चौक संजय नगर में   दुकान संचालक अंकित पटैल 20 वर्ष निवासी शंकर चौक, संजय नगर का  चाईना मांझा दुकान में बेचने के रखा […]

You May Like