सिंघार का आरोप, पुरानी विधानसभाओं के हिसाब से हो रही एसआईआर प्रक्रिया

भोपाल, 13 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि चुनाव आयोग पुरानी विधानसभाओं के हिसाब से सर्वे करा रहा है।

श्री सिंघार ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग 2003 की मतदाता सूची को लेकर एसआईआर करा रहा है, लेकिन 2008 में नई विधानसभाएँ बनी थीं, जबकि 2003 में पुरानी विधानसभा थी। 2003 की मतदाता सूची पुरानी विधानसभा के अनुसार परिसीमन से पहले बनी है, जबकि चुनाव आयोग अब परिसीमन से पहले की सूची का सर्वे करा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मध्यप्रदेश समेत पूरे देश और 12 राज्यों में एक बड़ी मज़ाकिया और हास्यास्पद स्थिति बन गई है।

चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को लेकर खिलवाड़ कर रहा है।

देश के कई राज्याें में शुरु हुई इस प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इसी क्रम में श्री सिंघार का ये ताजा बयान आया है।

Next Post

ब्लड बैंक ऑफिसर को हटाया

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर: संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून की दलाली को लेकर डीन ने सख्त रूख अपना लिया है। इस बार मेडिकल डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने मेडिकल के ब्लड बैंक के संदिग्ध ब्लड बैंक ऑफिसर शिशिर चनपुरिया को उसके पद से हटा दिया है […]

You May Like