उपज बदले जाने के मामले में मंडी में रुकी नीलामी, फिर हुई शुरू

ब्यावरा:स्थानीय कृषि उपज मंडी में नीलामी एवं तौल के दौरान उपज बदले जाने का मामला सामने आने पर कुछ समय के लिए नीलामी रुक गई.जानकारी के अनुसार एक नीलामी में सरसों 5700 रुपये प्रति क्विंटल गई किंतु जब सरसों को संबंधित फर्म पर तौल के लिए ले जाया गया तो वहां नीलामी के दौरान बताई उपज न होकर दूसरी उपज होने का मामला सामने आया.

जिसमें मिट्टी आदि की मिलावट होने की बात कही गई, करीब आधे घंटे तक मंडी में नीलामी कार्य रुका रहा. इसकी जानकारी मंडी प्रबंध को दी गई. मंडी प्रबंधन द्वारा उक्त उपज के ट्रेक्टर को सिटी पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया गया. तत्पश्चात नीलामी कार्य पुन: शुरु हो सका.

Next Post

बजरंगगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण, पुश्तैनी जमीन को लेकर तनाव

Wed Mar 11 , 2026
गुना:जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोजना मोजा में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल और तीन-चार जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अमले और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस […]

You May Like