अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुई सियासत, विरोध के चलते थमी कार्यवाही

रीवा। सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है. जिसको लेकर नापजोख के बाद 165 अतिक्रमण चिन्हित किये गये, जिसमें दुकान और मकान शामिल है. अतिक्रमण को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है.

शुक्रवार की सुबह सुपर स्पेशलिटी के सामने जेसीबी चलनी थी लेकिन कांग्रेस नेता व्यापारियों के साथ पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया. जिसके चलते कार्यवाही नही हो पाई. पिछले चार दिन से लोग खुद अपना अतिक्रमण तोड़ रहे थे और कुछ लोग विरोध कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को सेमरिया विधायक अभय मिश्रा अपने समर्थको के साथ पहुंचे और कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि यह गरीब व्यापारियों का दमन है. उन्होने कार्यवाही को पक्षपात पूर्ण बताया और भाजपा सरकार पर सवाल भी उठाया. कई दुकानदार सफारी होटल के पास धरने में बैठ गये, जिसके कारण कार्यवाही नही हो पाई. नगर निगम और प्रशासन की पूरी तैयारी शुक्रवार को थी, पूरी मशीनरी भी तैयार थी. लेकिन विरोध के कारण फिलहाल कार्यवाही थम गई है. मौके पर एसडीएम सहित पुलिसबल मौजूद रहा. सडक़ चौड़ीकरण में सिरमौर चौराहे से अमहिया नाला तक 18 मीटर और अमहिया नाला से गल्ला मंडी तक 12 एवं 15 मीटर और उसके बाद अस्पताल चौराहा तक 18 मीटर सडक़ चौड़ी की जानी है. कई दिनो से दुकानदार अपनी दुकान खाली करने में लगे है और आज विरोध स्वरूप सडक़ पर उतरे. उधर हुजूर एसडीएम डा. अनुराग तिवारी का कहना है कि 165 अतिक्रमण चिन्हित किये गये थे. पांच लोगो के पास पट्टे है जिनके लिये विकल्प देखा जाएगा. लेकिन जो अतिक्रमणकारी है उनके लिये फिलहाल कोई विकल्प नही है.

चार दिन बाद जागे कांग्रेस नेता

सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक सडक़ चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासन कर रहा है. 165 अतिक्रमणकारी चिन्हित किये गये है जिनमें से अधिकांश खुद अपना अतिक्रमण हटा रहे है और कई अतिक्रमण बुधवार को तोड़ा गया. चार दिन तक कांग्रेस नेताओं को दुकानदारो की चिंता नही हुई और शुक्रवार को विरोध करने पहुंच गये. पूर्व मंत्री पी.सी शर्मा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अतिक्रमण स्थल पहुंचे और व्यापारियों से चर्चा की और साथ में खड़े रहने का आश्वासन दिया. इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम को पत्र सौंप कर गरीब व्यापारियों की दुकान गिराए जाने का विरोध किया गया और कहा कि कई दुकानदारो के पास स्थाई पट्टा है, उन्हे मुआवजा दिया जाय.

Next Post

नाबालिग दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल में रेप,उपचार के दौरान दम तोड़ा, गिरफ्तार

Fri Apr 10 , 2026
बुरहानपुर। बुरहानपुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता की आज शुक्रवार उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की दोस्ती इंस्टाग्राम पर […]

You May Like