विक्रांत विश्वविद्यालय ने विधिक प्रक्रियाओं को समझने का मंच प्रदान किया

ग्वालियर: विक्रांत विश्वविद्यालय में देश की न्यायिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विधि संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व अन्य न्यायाधीश गणों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी ने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्रता समानता बंधुत्व और न्याय को बनाए रखने की साझा राष्ट्रीय प्रतिबद्धता कहां प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के विधि संवाद की प्रयासों की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि विक्रांत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विधि संवाद ने प्रदेश और अंचल के छात्रों को विधिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर परिचर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया जिसमें छात्रों की जिज्ञासाओं को विधि विशेषग्यो ने संवाद कर शांत किया।

Next Post

संघ के शताब्दी वर्ष पर निकला पथ संचलन

Fri Oct 3 , 2025
अशोकनगर: मुंगावली में विजयादशमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक क़दमताल करते हुए नगर की सड़कों पर अनुशासन और उत्साह का परिचय देते नजर आए। […]

You May Like