भोपाल। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. इन संदिग्धों पर आरपीएफ ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. पकड़ में आए आरोपी रेल यात्री सामान चोरी करने की नीयत से प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे. जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार यह घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर रात्रि 10 बजे के आसपास की है, जब आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को यात्रियों के बीच संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया. तत्काल सतर्कता दिखाते हुए आरक्षक द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोका गया और पूछताछ की गई.
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः कल्लू खान उम्र – 24 वर्ष और दीवान सिंह सुजान सिंह उम्र – 25 वर्ष के रूप में की गई. पूछताछ के दौरान दोनों के पास किसी भी प्रकार का वैध टिकट या रेलवे परिसर में रहने का अधिकार पत्र नहीं पाया गया. इन व्यक्तियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 146, 137 और 1727/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
