इंदौर: हातोद थाना क्षेत्र के बडी कलमेर गांव में मामूली बात को लेकर विवाद हिंसक हो गया. आरोपियों ने फरियादी पर तलवार और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी की तलाश शुरु की.पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय फरियादी दिनेश भोई के घर के सामने किचन वेस्ट की गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ. इसी बात पर आरोपी छीतर भोई, दिनेश भोई और निकेश भोई ने फरियादी गालियां दीं और तलवार व डंडों से मारपीट कर दी. आरोपियों ने फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fri Apr 17 , 2026
नई दिल्ली: श्री बालाजी मित्र मंडल (रजि.), दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व सोम बाजार रोड, शिव नगर (जेल रोड के पास) पर अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गायक बिजेंद्र चौहान ने संगीतमय सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर […]

You May Like
-
10 months ago
दो अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत