नई दिल्ली: श्री बालाजी मित्र मंडल (रजि.), दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व सोम बाजार रोड, शिव नगर (जेल रोड के पास) पर अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गायक बिजेंद्र चौहान ने संगीतमय सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला सह-प्रभारी गगन साहनी ने बताया कि इस पावन अवसर पर सांसद, विधायक, पूर्व राज्यपाल, पूर्व महापौर, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष सहित मंदिरों, गुरुद्वारों, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों समेत करीब 1500 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में गगन साहनी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले बलदेव राजपाल, गोल्डी कपूर, बंटी आनंद, गौरव साहनी, रितेश राजपाल, कमल शर्मा, कुणाल साहनी, स्वीट सिंह, हरिंदर नारंग सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
