अप्रैल में ही ‘तंदूर’ बना ग्वालियर , पारा 40 डिग्री पार, लू का रेड अलर्ट

ग्वालियर:ग्वालियर चंबल अंचल में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही प्रदेश ‘हीटवेव मोड’ में पहुंच गया है, ग्वालियर में तापमान आज दोपहर 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।ग्वालियर में पारा 40 डिग्री के आसपास स्थिर हो गया है, अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विज्ञान विभाग ने ग्वालियर सहित अंचल भर में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी गई है, जबकि राहत के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे।

दिलचस्प बात यह है कि महीने की शुरुआत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम नरम था। ग्वालियर में तब अच्छी वर्षा भी दर्ज हुई थी। लेकिन 10 अप्रैल के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और अब तपिश लगातार रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में बढ़ रही है।गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए संभाग के कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो अप्रैल के लिहाज से बेहद चिंताजनक संकेत है।

Next Post

उर्स में हुआ कृष्ण जन्म, झूम कर नाचे श्रद्धालु

Fri Apr 17 , 2026
ग्वालियर: दौलतगंज स्थित राजा बाक्षर मंदिर पर चल रहे उर्स शताब्दी समारोह में “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” भजन पर कृष्ण जन्म के दौरान आज हजारों श्रद्धालु झूम कर नाचे। उर्स में चल रही भागवत कथा में पंडित हरिओम महाराज ने कहा कि सृष्टि पर नियंत्रण करने […]

You May Like

मनोरंजन