उर्स में हुआ कृष्ण जन्म, झूम कर नाचे श्रद्धालु

ग्वालियर: दौलतगंज स्थित राजा बाक्षर मंदिर पर चल रहे उर्स शताब्दी समारोह में “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” भजन पर कृष्ण जन्म के दौरान आज हजारों श्रद्धालु झूम कर नाचे। उर्स में चल रही भागवत कथा में पंडित हरिओम महाराज ने कहा कि सृष्टि पर नियंत्रण करने के लिए मृत्यु लोक में भगवान ने अपने पार्षदों को नियुक्त किया है जो सदैव मनुष्य को संचालित करते हैं। मन बड़ा विश्वासघाती है।

मन का विश्वास मत करो। उसे अंकुश में रखो। महाराजश्री ने कहा कि जो जीव सदैव प्रभु की भक्ति करता है तो उसे शक्ति मिलती है। कथा के अंत में परीक्षित रमा, संतोष, कृतिका, अंकित, रेनू, गगन अग्रवाल, मंदिर के महंत तरुण सूर्यवंशी, सुनील सूर्यवंशी, अजय दुबे, प्रताप शर्मा, गगन यादव सहित अनेक लोगों ने श्री भागवत महापुराण की आरती की।

Next Post

हाइवे में अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चूल्हा गोलाई ब्रिज नेशनल हाईवे पर तेज अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी । हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसका उपचार मेडिकल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक नेमचंद चौधरी 32 वर्ष निवासी शांतिनगर […]

You May Like

मनोरंजन