बागली में शिक्षा का अलख जगाने वाले पंडित शरद शर्मा नहीं रहे

बागली: 1965 से 1995 तक शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहे दिवंगत वरिष्ठ शिक्षक इंदर नारायण शर्मा के सुपुत्र पंडित शरद शर्मा ने भी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और शिक्षा के अज्ञानता को देखते हुए ओम शांति निजी शैक्षणिक संस्था 1984 में छोटी सी जगह से बागली में शुरू की जो कालांतर में लगातार प्रगति करते हुए वर्तमान में स्नातक कॉलेज स्थिति तक प्रगति कर गई है।

विगत दिनों अल्प बीमारी के चलते पंडित शरद शर्मा का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके द्वारा पढ़ाए गए 20 हजार से अधिक छात्र एवं छात्राएं जो वर्तमान में उच्च पदों पर आसीन हो गए उन्हें और बागली क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में को दुख हुआ शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर शरद शर्मा ने 1984 से लेकर 2017 तक कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक बहुत कम खर्चे में बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था अपने निजी संस्थान में की कालांतर में उनके पुत्र राहुल शर्मा ने स्कूल का विस्तार करते हुए स्नातक तक फैकल्टी की शुरुआत की हालांकि इस बीच संस्था में उतार-चढ़ाव के चलते मिडिल स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल अलग-अलग रूप से अन्य संस्थाओं को लीज पर दिया गया इस बीच संचालन की मुख्य कमान शर्मा परिवार के हाथ में ही रही शरद शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा ने नवभारत संवाददाता सुनील योगी को बताया कि उस वक्त पूरे क्षेत्र में निजी स्कूलों का भाव था.

उस समय बहुत कम फीस में आवासीय शैक्षणिक व्यवस्था उनके पिता शरद शर्मा द्वारा की गई उनकी संस्था में पड़े छात्र एवं छात्राएं शासकीय शासकीय उच्च पदों पर असिन है। दिवंगत पंडित शरद शर्मा के छोटे पुत्र अतुल शर्मा अमेरिका में है । पिता के निधन पर वह भी तात्कालिक रूप से डिप्लोमेसी नीतियों का पालन करते हुए बागली आए और परिजनों के साथ दोनों भाइयों ने अपना अंतिम कर्तव्य निभाया दिवंगत शर्मा के निधन पर बागली विधायक मुरली भंवरा पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधा रानी जगदीश शर्मा बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र ईनाणी शिक्षक संघ के पदाधिकारी वारिस अली राकेश नागोरी पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुप्ता सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिक्षा का अलग जगाने वाले व्यक्तित्व का निधन होना बागली नगर के लिए अपूर्णिय क्षति है।

Next Post

भोपाल के VIP रोड पर पलटी RGPV कॉलेज की बस, तीन छात्र गंभीर घायल

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के VIP रोड पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां RGPV कॉलेज की बस अचानक पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 छात्र सवार थे। दुर्घटना में तीन छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। […]

You May Like