छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभाविप का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने S.V. पॉलिटेक्निक चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद परिषद ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के भीतर शराब दुकान संचालित होना नियमों का उल्लंघन है और इससे छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और छेड़छाड़ की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

अभाविप ने शराब दुकान हटाने, ओवरब्रिज निर्माण और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। एसडीएम भुवन गुप्ता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिषद ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Next Post

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन नहीं करेगा

Wed Apr 8 , 2026
वाशिंगटन, 08 अप्रैल (वार्ता) युद्धविराम के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन का काम दोबारा शुरू नहीं करने पर सहमत हो गया है। श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान मिलकर ईरान के पास मौजूद उच्च संवर्धित सामग्री के […]

You May Like