भोपाल के VIP रोड पर पलटी RGPV कॉलेज की बस, तीन छात्र गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल के VIP रोड पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां RGPV कॉलेज की बस अचानक पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 छात्र सवार थे। दुर्घटना में तीन छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल बस पलटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Next Post

विदिशा में डंपर की टक्कर से रमेश कुशवाहा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue Oct 27 , 2026
विदिशा:मध्य प्रदेश के विदिशा में सड़क हादसे में रमेश कुशवाहा की मौत हो गई। हादसा सागर रोड स्थित भैराखेड़ी चौराहे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, रमेश कुशवाहा काम पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर […]

You May Like