जबलपुर: विजय नगर थाना क्षेत्र से एक्टीवा लैपटॉप समेत चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र खरे 52 वर्ष निवासी पीएचई कालोनी थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कम्प्यूटर की दुकान चलाता है।
एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड सी 8803 से उसके बेटे अक्षय खरे की कोचिंग अवनीश गुप्ता कोचिंग क्लास छोडक़र वहीं पास में आदी प्लाजा के आगे फूटाताल के पास गाड़ी खड़ी कर दिया था गाड़ी के सामने में बैग टंगा था बैग में डेल कम्पनी का लेपटॉप रखा था। जब सामान खरीद रहा था तभी पीछे मुडक़र देखा तो एक्टिवा गायब थी।
