जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत करोंदी मेें बदमाशों ने मामा-भांजे पर फावड़ा, धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक कार्तिक यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम करोंदी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह 506 आर्मी वर्कशॉप में काम करता है।
शुक्रवार को वीरन यादव ने फावड़ा से हमला कर उसके सिर में चोट पहुंचा दी, बीच बचाव कर रहे उसके भांजे रौनक यादव को अभिषेक यादव ने धारदार हथियार से हमला कर रौनक के पेट में चोट पहुंचा दी, सुमेश एवं सौरभ ने हाथ मुक्को से मारपीट की तथा चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
