अंडर-18 टीम में दिखता है भारतीय हॉकी का उज्ज्वल भविष्य: टिम वाइट

भोपाल। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच टिम वाइट ने भोपाल में चल रही भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 महिला हॉकी श्रृंखला के दौरान युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस टीम में भारतीय हॉकी का उज्ज्वल भविष्य नजर आता है और अंडर-18 टीम की मुख्य कोच रानी रामपाल खिलाड़ियों के साथ शानदार काम कर रही हैं। टिम व्हाइट इन दिनों भोपाल में मैचों का निरीक्षण कर रहे हैं. मैदान पर खिलाड़ियों को करीब से देखने के बाद उन्होंने कहा कि अंडर-18 टीम भारत की प्रतिभा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि यहीं से खिलाड़ी आगे जूनियर और फिर सीनियर टीम तक पहुंचते हैं. उन्होंने कहा, “मैं खास तौर पर इस टीम को देखने भोपाल आया हूं. रानी खिलाड़ियों को बहुत अच्छी तरह तैयार कर रही हैं. इस टीम में कई 15 और 16 वर्ष की खिलाड़ी हैं, जिनमें काफी संभावनाएं हैं. पहले और दूसरे मैच के बीच इन खिलाड़ियों में जो सुधार दिखा, वह बेहद उत्साहजनक है.”व्हाइट ने बताया कि उन्होंने करीब छह सप्ताह पहले बेंगलुरु स्थित भारतीय जूनियर महिला टीम के प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेदारी संभाली है. उनका लक्ष्य खिलाड़ियों को आधुनिक और तेज़ हॉकी खेलने के लिए तैयार करना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने कहा कि सितंबर में चीन में होने वाले जूनियर महिला एशिया कप को ध्यान में रखते हुए टीम को तैयार किया जा रहा है. हालांकि उनका मानना है कि जूनियर स्तर पर केवल पदक जीतना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को इस तरह विकसित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वे भविष्य में सीनियर भारतीय टीम के लिए प्रभावी योगदान दे सकें. टिम व्हाइट ने यह भी कहा कि भारत की अकादमी और हॉस्टल आधारित प्रणाली देशभर की प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभा रही है. उनके अनुसार भारतीय खिलाड़ियों में सीखने की इच्छा और खेल के प्रति जुनून बेहद प्रेरणादायक है.

Next Post

पेड़ से टकराई एम्बुलेंस में लगी आग, जिंदा जला चालक

Tue May 19 , 2026
बालाघाट। जिले के खर्रा गांव परसवाड़ा में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेज गति से आ रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते हुए एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे चालक माइकल अंतुने मोरिस जिंदा जल गया। पुलिस को पूछताछ में […]

You May Like