ग्वालियर से सांस्कृतिक दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने चेन्नई रवाना

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर का 15 सदस्यीय सांस्कृतिक दल एआईयू 39वां अंतरविश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025–26 में भाग लेने के लिए एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई के लिए रवाना हो गया। यह राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का यह दल सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं चित्रकला की विभिन्न विधाओं जैसे एकल गायन (पाश्चात्य), समूह गायन (पाश्चात्य), एकल वादन (पाश्चात्य), वाद-विवाद, वक्तृत्वकला एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

यह दल आज 7 मार्च को ट्रेन से चेन्नई के लिए रवाना हुआ। कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार मिश्रा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जे.एन. गौतम ने विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। सांस्कृतिक दल में डॉ. हर्षिता सक्सेना, हिमांशी त्यागी, जिग्ना चावधानी, पलक विश्वकर्मा, समीक्षा दुबे, गीत यादव, उत्कर्ष साहू, सोमेश चावधानी, सोमनाथ सेन, प्रवीन रघुवंशी, अतुल दीक्षित, अली हुसैन सहित अन्य प्रतिभागी शामिल हैं, जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Next Post

कल मनेगा गहोई वैश्य समाज का होली मिलन समारोह

Sat Mar 7 , 2026
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गहोई वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन होटल संगम स्टेटस, शुगर मिल रोड डबरा पर कल 8 मार्च को शाम 4 बजे से होने जा रहा है। इस अवसर पर स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर […]

You May Like

मनोरंजन