
ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने सीडब्ल्यूसी वेयरहाउस लक्ष्मीगंज स्थित गेहूँ खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिघरा एवं विपणन सहकारी संस्था हरीलीला घाटीगांव द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपाध्यक्ष कांकर ने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों से खरीदे जा रहे गेहूँ की तौल पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए। उन्होंने कहा कि गेहूँ की गुणवत्ता भी शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक सोनू गर्ग, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन ग्वालियर तथा केंद्रीय भंडारगृह निगम के प्रबंधक अशोक कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
