कोच में अब पानी खत्म होते ही एआई से मिलेगा अलर्ट

ग्वालियर: ट्रेन के कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों को घंटों परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसको लेकर अब रेलवे आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है। अब ट्रेन में पानी खत्म होते ही इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को मिल जाएगी। सूचना मिलते ही जिन स्टेशनों पर ट्रेनों में पानी पानी भरवा दिया जाएगा। ट्रेन के कोचों मंडल के ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द इसे शुरू किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोच की टंकी में पानी 30 प्रतिशत से कम होने के साथ संबंधित सुपरवाइजर और वाटरिंग स्टेशन को अलर्ट मिल जाएगा। ट्रेन के पानी भरने की सुविधा वाले स्टेशन पर पहुंचते ही संबंधित कर्मचारी उस कोच की टंकी में पानी भरेगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो अन्य गाड़ियों में भी यह सिस्टम लगाया जाएगा।
पहले पानी भरने की सुविधा जहां होगी वहां पर ट्रेन में पानी खत्म होने की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) करेगा।

Next Post

इजरायल को पश्चिमी तट पर कब्ज़ा करने की अनुमति नहीं दूंगा - ट्रम्प

Fri Sep 26 , 2025
वाशिंगटन, 26 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल को पश्चिमी तट इलाके पर कब्ज़ा करने की अनुमति नहीं देंगे। श्री ट्रम्प की यह टिप्पणी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद आई है। उनका राष्ट्रपति ट्रम्प से […]

You May Like