राशिफल-पंचांग: 14 अक्टूबर 2026

पंचांग 14 अक्टूबर 2026:-

रा.मि. 22 संवत् 2083 आश्विन शुक्ल चतुर्थी बुधवासरे रात 11/51, अनुराधा नक्षत्रे रात 3/55, आयुष्मान योगे रात 9/39, वणिज करणे सू.उ. 6/15, सू.अ. 5/45, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 14 अक्टूबर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. मित्र अथवा भाई का सहयोग रहेगा, वर्ष के मध्य में व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी. शासन सत्ता से सुख प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में आजीविका के प्रयासों में भागदौड़ रहेगी. जायजाद में व्यस्तता रहेगी. व्यापारिक स्थिति में समानता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अध्ययन में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मित्र अथवा भाई का सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आजीविका के क्षेत्र मेंभागदौड़ होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को न्यायालयीन कार्यो मेंभागदौड़ करना होगी, सहयोग बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 14 अक्टूबर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी स्वार्थी अपने उद्देश्यों के प्रति सजग रहने वाला होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा, पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी.

———————————————————

मेष- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगा, विकास के कार्यो में गति आयेगी, नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता कायोग है, मांगलिक कार्यो के बनने का योग है.

वृषभ- भूमि भवन संपत्ति के कार्यो में व्यय होगा, आमोद प्रमोद में खर्च विशेष हो सकता है, शुभ संदेश प्राप्त होगा.

मिथुन- शिक्षा प्रतियोगिता में मित्रों का सहयोग मिलेगा, सोचे सभी कामकाज अच्छी तरह से बनेंगे, परोपकारी कार्यो में यश प्राप्त होगा.

कर्क- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी व सतर्कता बांछनीय है, मान सम्मान एवं संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, सम्मान मिलेगा.

सिंह- चोट चपेट के प्रति सावधानी रखें, अत्याधिक क्रोध से बचने का प्रयास करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है, पुराने कार्यो को पूरा करने का प्रयास होगा.

कन्या- रोजगार में सफलता मिलेगी, पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा, अनावश्यक विवादों को टाल देना ही हितकर रहेगा, साहस बढ़ेेगा.

तुला- धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी, कार्यो के प्रति लगन व निष्ठा रहेगी, उतावलीपन में निर्णय न करें.

वृश्चिक- सत्संग में रूचि रहेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, मकान, दुकान, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

धनु- आकस्मिक धन लाभ होगा, संतान को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी, दूर दराज की यात्राओं को टालें.

मकर- आय से अधिक धन व्यय होगा, मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, रक्त संबंधियों से विरोधाभाष होगा, हिम्मत बनाये रखें.

कुम्भ- आय से अधिक धन व्यय होगा, मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, रक्त संबंधियों से विरोधाभाष होगा, हिम्मत बनाये रखें.

मीन- अनपेक्षित आगन्तुकों से दैनिक कार्य में व्यवधान आयेगा, उत्तेजना एवं आवेश में नियंत्रण रखें, संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य-

आश्विन शुक्ल चतुर्थी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, तथा धान्यों के भाव में मंदी होगी, रूई, के घट-बढ़, होने का योग है, कपास, गुड, खांड, आदि में स्थिति सामान्य रहेगी, अदरक, आलू, प्याज, तेल, तेज होंगे, वायदा विचार- बाजार की स्थिति को देखकर कार्य करें, भाग्यांक 5215 है.

———————————————————

Next Post

यूपीआई पर शुल्क टालना स्वागत योग्य कदम

Wed Oct 14 , 2026
भारत में डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने जिस तेजी से विस्तार किया है, वह देश की आर्थिक प्रगति और तकनीकी क्षमता का प्रमाण है. आज छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर ठेले और रेहड़ी तक यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार किया जा रहा है. इस व्यवस्था ने नकदी पर निर्भरता कम करने […]

You May Like

Play sound