आज से एमएसपी पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन शुरू, 10 अक्टूबर तक मौका

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में एमएसपी पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने वाले किसानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गई है, पंजीयन आज से शुरू हुए। प्रदेश के किसान 10 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। शासन ने प्रदेश में किसानों की सुविधा के लिए 1100 से अधिक पंजीयन केंद्र बनाए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में पंजीयन जरूर करा लें, ताकि फसल बेचने के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
इन जगहों पर निःशुल्क होगा पंजीयन
शासन ने निःशुल्क और शुल्क देकर पंजीयन की व्यवस्था की है, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में बनाए गए सुविधा केंद्रों पर किसान बिना किसी शुल्क के पंजीयन करा सकेंगे। इसके अलावा सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर भी नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वहीं एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे के माध्यम से शुल्क देकर किसान पंजीयन करा सकते हैं। इन केंद्रों पर प्रति पंजीयन अधिकतम 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीयन के दौरान किसान को भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड और अन्य फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराने होंगे। इन दस्तावेजों का परीक्षण कर रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।
आधार लिंक बैंक खाते में मिलेगा भुगतान
सरकार ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर बेची गई फसल का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि किसी कारण से आधार लिंक खाते में भुगतान नहीं हो पाता है, तो पंजीयन के दौरान दिए गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड देना होगा। अक्रियाशील, संयुक्त तथा फिनो, एयरटेल और पेटीएम जैसे खाते पंजीयन के लिए मान्य नहीं होंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाइल नंबर लिंक कराकर उन्हें अपडेट रखें।

Next Post

इस्लामाबाद की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और इमरान खान की पार्टी के 24 सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का बड़ा आदेश दिया है

Tue Sep 15 , 2026
पेशावर,  पाकिस्तान में राजनीतिक सरगर्मी के बीच इस्लामाबाद की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट के जज अबुल हसनत मुहम्मद जुल्करनैन ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी और पीटीआई के 24 अन्य सांसदों के पासपोर्ट अगले आदेश तक ब्लॉक करने का कड़ा निर्देश फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) को दिया है। इस […]

You May Like