लूट की वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी, छुरी सहित सामान जब्त

भोपाल। लूट के मामले में निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों से लूट की 27,500 हजार रुपए की नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल, छुरी और 3 मोबाइल फोन जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फरियादी अनुज मैना को डरा-धमकाकर एकता नगर स्थित एक मकान में ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू की. आरोपियों की पहचान यासीन अली (22 ), फरहान अद्द (19), अल्फेस खान (20) और अरहम शेख (18) निवासी कमल नगर के रुप में हुई है. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीव्ही रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों की तलाश की. पुलिस टीम ने सबसे पहले काजीकैंप से घेराबंदी कर आरोपी यासीन अली को हिरासत में लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर नादरा बस स्टैंड के पास एक पान की गुमठी से अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया.

Next Post

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की ओर, गर्मी बढ़ने का अनुमान

Wed Jun 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद बुधवार को फिर से गर्मी और उमस बढ़ गयी तथा दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, […]

You May Like