कर्ज से परेशान किसान ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

बैतूल: ग्राम चिचला ढाना में मंगलवार दोपहर एक 50 वर्षीय किसान ने कर्ज और उसकी सोयाबीन की खराब हुई फसल को लेकर परेशानी के चलते घर में अचानक ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूराम पिता कुंवरलाल पन्द्रम 50 वर्ष निवासी ग्राम चिचला ढाना थाना झल्लार। कालूराम मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब घर में अकेला था और घर के बाकी लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे इसी दौरान उन्होंने अचानक ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने गंभीर हालत में प्राइवेट वाहन की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

कालूराम ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके ऊपर करीब 7 लाख 50 हजार रुपए का कर्जा है और उन्होंने ठेके पर 17 एकड़ खेत में सोयाबीन की फसल लगाई थी जो पूरी खराब हो गई है इसको लेकर वह परेशान थे इसके बाद उन्होंने मंगलवार दोपहर अपने ही घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने प्राइवेट वाहन की सहायता से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया और भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Next Post

नेशनल लेवल के फुटबॉल प्लेयरों पर शिवपुरी स्टेडियम मे लगा प्रतिबंध, डीएम से शिकायत

Wed Nov 12 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में फुटबॉल प्लेयरो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फुटबॉल प्लेयर को स्टेडियम प्रभारी घुसने तक नहीं दे रहे है। लगभग 1 दर्जन प्लेयर आवेदन देने कलेक्ट्रेट आए। युवको ने कहा कि हम स्टेडियम का शुल्क भी देने को तैयार है लेकिन खेल […]

You May Like