नेशनल लेवल के फुटबॉल प्लेयरों पर शिवपुरी स्टेडियम मे लगा प्रतिबंध, डीएम से शिकायत

शिवपुरी: शिवपुरी के माधवराव सिंधिया खेल परिसर में फुटबॉल प्लेयरो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फुटबॉल प्लेयर को स्टेडियम प्रभारी घुसने तक नहीं दे रहे है। लगभग 1 दर्जन प्लेयर आवेदन देने कलेक्ट्रेट आए। युवको ने कहा कि हम स्टेडियम का शुल्क भी देने को तैयार है लेकिन खेल अधिकारी ने गलत आरोप लगाकर हमें प्रतिबंधित कर दिया है।

नेशनल प्लेयर ओर वर्तमान में संतोष ट्रॉफी खेल रहे मोहित ने बताया कि स्टेडियम के अधिकारी केके खरे ने हमसे स्टेडियम में खेलने की अनुमति छीन ली है। समस्त खिलाडियो से गलत व्यवहार और लडने झगडने के गलत आरोप लगा दिए है। हम सब खिलाडी वर्ष 2024 एवं 2025 में जिला एवं संभाग मध्य प्रदेश स्तर पर खेले हुए खिलाड़ी है। उन्होंने कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी से खेल परिसर में खेलने की अनुमति मांगी है ।

अगर खेल परिसर में खिलाड़ियों को जगह नहीं मिलेगी तो किस को मिलेगी, सभी खिलाड़ी निर्धन परिवार से आते हैं। इसके बावजूद खेल परिसर की जो पंजीयन शुल्क पांच सौ रुपये और मासिक फीस 300 रुपये है। उसको भी देने के लिए तैयार हैं क्योंकि खिलाडी के भविष्य की बात है। उसके बाबजूद भी हमें स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

शिवपुरी जिले से कई खिलाडी नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेल चुके है। वर्तमान में नेशनल खेल चुके मोहित कोडे, कुणाल शर्मा स्टेट लेवल पर खेल रहे शिवानी सेन, निशिका यादव, शिखा यादव, यशवी शाक्य, गुनगुन राठौर, नैनसी राठौर, आदित्य कोडे, हर्षराम आदी शामिल हैं।

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट: भिंड में पुलिस अलर्ट, वाहनों की चेकिंग की

Wed Nov 12 , 2025
भिंड: दिल्ली में सोमवार की रात हुए ब्लास्ट के बाद भिंड में भी पुलिस अलर्ट है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा गांधी चौराहा सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कारों की डिग्गी, सीटों के नीचे सामान चेक किया गया। शहर के […]

You May Like