130 करोड़ की सड़क में 200 मीटर हिस्सा है अधूरा

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल-आमला मार्ग पर बरसाली के पास लगभग 200 मीटर सड़क पिछले सात वर्षों से अधूरी पड़ी है। यह केंद्र सरकार की 130 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का हिस्सा है, जिसे वर्ष 2019 तक पूरा किया जाना था। अधूरे निर्माण के कारण प्रतिदिन स्कूल बसों और अन्य वाहनों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर गहरे गड्ढे और असमान ढलान बने हुए हैं, जहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। मोटरसाइकिल सवारों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद के चलते यह काम वर्षों से अटका हुआ था। लगभग तीन महीने पहले एसडीएम मकसूद अहमद और एसडीओपी सुनील लाटा के हस्तक्षेप से विवाद सुलझाया गया था, परंतु अब भी करीब 150 मीटर सड़क अधूरी है। ग्रामीणों ने 25 जुलाई को सड़क बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद फिर रुक गया।

पीडब्ल्यूडी की ईई प्रीति पटेल ने बताया कि लगातार बारिश और पुलिया निर्माण के कारण कार्य रुका है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

Next Post

कैंसर पीड़ित मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Mon Oct 27 , 2025
ग्वालियर। शहर के जयारोग्य अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मुंह के कैंसर से पीड़ित 50 वर्षीय रघुवीर ने इलाज के दौरान असहनीय दर्द और अकेलेपन से तंग आकर चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही उनकी मौत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।