दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड जारी; हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को ठंडा मौसम रहा तथा सुबह आसमान में बादल छाए रहे एवं हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और सुबह का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को कई जगहों पर मध्यम कोहरे और कुछ जगहों पर घना कोहरे हो सकता है। दोपहर और शाम तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

रात के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार,शनिवार सुबह गुरुग्राम में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में एक फरवरी को एक या दो बार बारिश हो सकती है। nविभिन्न स्टेशनों के आंकड़ों से पता चला कि गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिसमें पालम में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री से 18.5°डिग्री के बीच रहा, सफदरजंग में गुरूवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Next Post

भारत में आईफोन की बिक्री ने बनाया तिमाही रिकॉर्ड

Fri Jan 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) महंगे टेक उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल का राजस्व 27 दिसंबर 2025 को समाप्त पहली तिमाही में 15 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जिसमें भारतीय बाजार में आईफोन से रिकॉर्ड तिमाही राजस्व भी शामिल है।’ तिमाही के दौरान […]

You May Like