वंदेमातरम: जिन्ना की मानसिकता लेकर चल रहे हैं ये लोग- रामेश्वर

भोपाल: राष्ट्रगीत वंदेमातरम को लेकर चल रही बहस के बीच विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वंदेमातरम और भारत माता की जय के मुद्दे पर राजनीति करने वाले लोग दोहरी मानसिकता से ग्रसित हैं।उन्होंने कहा कि आरिफ मसूद जैसे लोगों को कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि जब तुम्हारा मजहब वंदेमातरम गाने से रोकता है, तो फिर चुनाव के समय मंदिर जाकर पूजा की थाली पकड़ने, लंबा त्रिपुंड लगाने और बिना नहाए मंदिर में घुसने पर तुम्हारा मजहब क्यों नहीं रोकता?

शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि मजहब में मूर्ति पूजा मनाही है, तो फिर वोट के लिए चुनरी क्यों ओढ़ लेते हो? देवी जागरण में क्यों जाते हो? वोट के लिए मंदिरों में घुसना ठीक है, लेकिन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने में मजहब आ जाता है? ऐसे मजहब मानने वालों को धन्य ही कहना पड़ेगा।विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मजहब से ही बेईमानी करने वाले स्वार्थी हैं और इसी स्वार्थ ने हिंदुस्तान का विभाजन कराया था।

पहले जिन्ना के स्वार्थ ने देश तोड़ा और आज कांग्रेस के लोग वंदेमातरम की 150वीं सालगिरह पर भी इसे गाने से मना कर रहे हैं।शर्मा ने आरोप लगाया कि यह मानसिकता आज भी जिन्ना वाली ही है और ऐसे लोग कभी सुधर नहीं सकते।अंत में उन्होंने देशवासियों से सवाल पूछा अब हिंदुस्तानियों को सोच लेना चाहिए कि जो व्यक्ति राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं गा सकता, भारत माता की जय नहीं बोल सकता, वह भारत माता का वफादार होगा या पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाला?

Next Post

दो युवक धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को दबोचा. दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.कनाड़िया पुलिस ने भूरी टेकरी मेन रोड पर गश्त के दौरान 28 वर्षीय विनोद बैरवा को संदिग्ध स्थित में रोककर […]

You May Like