यात्रियो से भरी बस में लगी भीषण आग, कूद कर बचाई जान

ग्वालियर: झांसी रोड़ थाना अंतर्गत विवेकानंद तिराहा पर यात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस में आग लग गई। आग की लपटें बस के अगले हिस्से से उठीं। बस में 20 यात्री सवार थे। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग देखकर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने कूदकर जान बचाई, तो कई यात्रियों को पिछले हिस्से में मौजूद इमरजेंसी एक्जिट से निकाला गया। एक हृदयरोगी बुजुर्ग को धुएं से दम घुटने के कारण सीपीआर देकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड और झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने तीन गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू में किया। बस से कूदने के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं यह वीडियो कोच एसी बस भोपाल जा रही थी।

Next Post

जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाले बनें

Sun Sep 6 , 2026
सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नालसा जागृति योजना के अंतर्गत सशक्त युवा, सशक्त भारत जागरुकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं सचिव स्वप्नश्री सिंह, साकेत जैन, फारूक अहमद सिद्दीकी […]

You May Like