जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाले बनें

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नालसा जागृति योजना के अंतर्गत सशक्त युवा, सशक्त भारत जागरुकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं सचिव स्वप्नश्री सिंह, साकेत जैन, फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे. अतिथियों का विद्यालय के बैंड दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में स्वप्नश्री सिंह ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी.

साकेत जैन ने विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया. फारूक अहमद सिद्दीकी ने नालसा जागृति योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी. विद्यालय के चेयरमैन एड. जॉली कुरियन ने कानून की अनभिज्ञता कोई बहाना नहीं है का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर चित्रकला, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 

 

Next Post

राज्य शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sun Sep 6 , 2026
सीहोर। राज्य शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों पर लागू की जा रही टेट परीक्षा के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया.जिला अध्यक्ष विश्वजीत त्यागी ने कहा कि शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा थोपना उचित नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा इस […]

You May Like