राज्य शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

सीहोर। राज्य शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों पर लागू की जा रही टेट परीक्षा के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया.जिला अध्यक्ष विश्वजीत त्यागी ने कहा कि शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा थोपना उचित नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा इस कानून को समाप्त नहीं किया गया तो शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी. इस अवसर पर यशवंत ठाकुर, संजय सिंह जादौन, जागेश्वर भगत, जय सिंह ठाकुर, हरदयाल आजाद, चंदर सिंह ठाकुर, रमेश पवार, महेंद्र सोलंकी, चंद्रशेखर वर्मा, रितेश राठौर, दिनेश झाला, रमन तिवारी एवं नरेश गौर आदि उपस्थित थे.

Next Post

शव सुरक्षित रखने के इंतजाम नहीं, बाहर से मंगाते हैं आइस बॉक्स

Sun Sep 6 , 2026
बुधनी। सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत के बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल की मर्चुरी में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं मिले. जीआरपी पुलिस को […]

You May Like