दीपावली मेले के अवसर पर चित्रकूट के सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर हो रही सफाई

सतना।सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकूट में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित हुये पांच दिवसीय दीपावली मेले का समापन हो गया है। चित्रकूट दीपावली मेला संपन्न होने के बाद भी कामता नाथ मंदिर, परिक्रमा पथ, मां मंदाकिनी नदी घाट एवं सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही चित्रकूट के वार्ड नंबर 3 बायपास मार्ग एवं जगन्नाथ राजमार्ग, हनुमान धारा, सती अनूसुइया, गुप्त गोदावरी के मार्गो सहित अन्य स्थानों पर ब्लीचिंग दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।

Next Post

माड़ा पुलिस ने अवैध गिट्टी परिवहन करते टिपर वाहन को किया जप्त 

Thu Oct 23 , 2025
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा माड़ा में बीते दिन बुधवार को चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से गिट्टी लोड एक टिपर वाहन परिवहन करते पकड़ा गया है। जिसपर माड़ा पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार को हमराह प्रआर तेज प्रताप टांडिया, गणेश […]

You May Like

Play sound